फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर को न बदलने पर बिजली घर का घेराव

Sun, 04 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर में विद्युत अव्यवस्थाओं के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। एक माह से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलने से आक्रोशित ऊंचा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बेरनी विद्युत स्टेशन का घेराव कर तालाबंदी की।
विज्ञापन

ग्राम ऊंचा गांव में पिछले 25 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। शिकायतों के बाद भी विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंगी। परेशान लोगों का आक्रोश तब और बढ़ गया कि जब गांव के ही एक खंभे में आए करंट से हजारों रुपये मूल्य की भैंस चिपक कर मर गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को बेरनी चौराहे पर जाम लगा कर विरोध जताया था। प्रशासन ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई प्रगति न होने पर ग्रामीणों ने रविवार को बेरनी विद्युत स्टेशन का घेराव कर तालाबंदी कर दी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवकाश की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिये समय मांगा। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान दामोदर सिंह, अशोक शाह, आशीष चौहान, दीपक यादव, राहुल यादव, अमित यादव, गुड्डू शाह, ओमपाल बघेल, तारा सिंह बघेल आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें