फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव: सजने लगे माता के दरबार

Wed, 06 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। मंदिरों में सफाई और रंगाई पुताई और झाका काम तेजी पर है। वहीं घरों में भी पूजाघरों को सजाया जा रहा है। बाजारों में पूजा सामग्री, फल एवं व्रत सामग्री की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

नवरात्र के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में सफाई एवं रंगाई पुताई की जा रही है। पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, सर्वोदय शिव मंदिर आदि को सफाई धुलाई कर सजाया जा रहा है। सबसे प्राचीन मैया पथवारी मंदिर पर तैयारियां चल रही हैं। भक्तजन स्वयं ही यहां की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। वहीं उपवास एवं पूजा को लेकर घरों में भी पूजाघर सजाए जा रहे हैं। श्रद्धालु श्रुति तोमर का कहना है कि नौ दिनों का उपवास करने वाले माता कलश की स्थापना करते हैं। साथ ही पूजाघर में अखंड ज्योति भी जलाई जाएगी। सर्वोदय शिव मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा एवं सोनू ने बताया कि नवरात्रि के दिनों में मंदिर पर फूलों की विशेष सजावट की जाएगी। सुबह शाम को सामूहिक आरती भी होगी।

नवरात्र के आते ही फलों के दाम बढ़ गए हैं। अनार, सेब, केला एवं पपीता के दामों में सवा गुने से भी अधिक उछाल आ गया है। सर्वाधिक महंगाई मौसमी के भाव में है। गत वर्ष बीस रुपये किलो मिलने वाली मौसमी इन दिनों साठ रुपये किलो बिक रही है। साथ ही जूस भी तीस से चालीस रुपये का हो गया है। वहीं अनार का जूस पचास रुपये गिलास है।
विज्ञापन


पर्व को लेकर पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। मैन गंज एवं हाथी गेट दुकानों पर मैया के कपड़े, लहंगा चुनरी, माला आदि की मांग चरम पर है। बताते चलें कि पर्व के दिनों में श्रद्धालु मैया की पोशाक चढ़ाकर शुभ कामना करते हैं।

मूल्यांकन केंद्रों पर भी पर्व का असर दिखाई देगा। कार्य कर रहीं दर्जनों शिक्षिकाओं ने उप प्रधान परीक्षकों को उक्त दिनों कम कापियां देने का आग्रह किया है। टीचर शालिनी चौहान का कहना है कि वे नौ दिन का व्रत करेंगी इसके चलते अधिक कापियों का मूल्यांकन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें