फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घंटाघर के आसपास दुकानदारों ने किया सड़क पर अतिक्रमण

Wed, 08 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम पार्षद ने घंटाघर चौराहा के आसपास दुकानों को बढ़ा कर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की जांच कराने की मांग की है। क्षेत्रीय पार्षद के अनुसार कुछ दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे प्रस्तावित घंटाघर निर्माण में अड़चन उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 23 के पार्षद आशीष दिवाकर ने बुधवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर को एक शिकायती पत्र दिया। क्षेत्रीय पार्षद के अनुसार वर्षों पहले घंटाघर चौराहा काफी चौड़ा था। इस चौराहा से होकर परिवहन निगम की बसें और लोडिंग वाहन आसानी से गुजरते थे। लेकिन घंटाघर चौराहा के आसपास कुछ दुकानदारों ने निजी हित के चलते अतिक्रमण कर सड़क को काफी संकुचित कर दिया है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार ही प्रस्तावित नवीन घंटाघर का विरोध कर रहे हैं। इन सभी दुकानदारों की जांच कराई जाए। संबंधित दुकानों का तहसील से भूलेख एवं विकास प्राधिकरण से पास नक्शा की जांच कराई जाए। पार्षद की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें