फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जल निगम की खुदाई से दुकानदार और राहगीर परेशान

Thu, 13 Feb 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा कस्बे में पाइपलाइन की खुदाई के लिए खोदी गई सड़क पटरी। - फोटो : जैथरा कस्बे में पाइपलाइन की खुदाई के लिए खोदी गई सड़क पटरी।
विज्ञापन
जैथरा। कई माह से कस्बे में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। हर घर जल योजना के तहत चल रहे इस काम को करा रही संस्था की कार्यशैली से लोग परेशान हैं। मेन सड़क की पटरी, गलियां उखाड़ने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बा से गुजरी मेन सड़क के दोनों साइड पाइपलाइन बिछाने को पटरी खोदी गई है। पटरी पर बिछी इंटरलाकिंग ईंट को उखाड़कर बेतरतीबी से डाल दिया है। कोतवाली के सामने पालीवाल मार्केट में अधिकांश दुकानें सीमेंट एवं अन्य भारी सामान बेचने वालों की हैं।
मार्केट के सामने ईंटें बिखरी होने से ग्राहक और दुकानदार परेशान हैं। साथ ही लोगों को गुजरने में भी दिक्कत हो रही है। बड़े वाहन गुजरने पर छोटे वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बाइक, साइकिल, रिक्शा पटरी पर अपना बचाव करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

खुदाई और पाइप लाइन बिछाने का काम रात में किया जा रहा है। इसलिए लोगों को सुबह जागने पर पता चलता है। मेन रोड के अलावा बस्ती रोड, मोहल्ला गांधीनगर, बढ़ैयान आदि में भी काम चल रहा है। खुदाई होने से नाले-नालियां मिट्टी से अट रहे हैं। संपर्क करने पर कनेक्शन का काम पूरा होने पर मरम्मत की बात बताई जा रही है। इसमें काफी समय लगना तय है।
नगर के व्यावसायी अशोक मिश्रा, काशीराम फौजी, देवसिंह राठौर, सुभाष राठौर, सुनील बौद्ध आदि ने सड़क की पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता ने बताया कि लोगों की इस समस्या के संबंध में जल निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें