फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंगल बाजार में सड़क पर दुकान, रास्ता हो रहा जाम

Tue, 30 Jan 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में प्रत्येक मंगलवार को कैलाश गंज स्थित बैकुंठी देवी भवन में साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसका नगरपालिका की ओर से ठेका भी उठाया गया है। इसके बाद भी बहुत सी दुकानें मुख्य सड़क पर लगाई जा रहीं हैं। इसके कारण यातायात बाधित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

गांधी मार्केट से हटा कर कैलाश गंज के बैकुंठी देवी मैदान में मंगल बाजार पहुंचा दिया गया है। यहां पालिका की ओर से ठेका उठाकर बाजार लगवाया जा रहा है। व्यापारी यहां मैदान को छोड़ कर कैलाश गंज मार्ग पर दोनों ओर फड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दुकानदारों से स्थानीय लोग वसूली कर रहे हैं।
कैलाशगंज में सड़क के दोनों ओर दुकान लगने से यातायात बाधित हो रहा है। मंगलवार के दिन लगने वाले मंगल बाजार में लोग जिले के साथ-साथ बाहर से आकर भी यहां दुकान लगाते हैं। पहले यह बाजार शहर के गांधी मार्केट में लगता था। वहीं अब नगर पालिका द्वारा ठेका उठाए जाने के बाद कैलाश गंज में बैकुंठी देवी मैदान में इसको लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मैदान के अंदर जहां अव्यवस्थाएं हावी हैं तो वहीं कुछ दुकानदार मुख्य मार्ग पर फड़ लगाकर बैठ रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं इन दुकानदारों से वसूली भी की जा रही है। जिन दुकानों के सामने यह अपना फड़ लगाते हैं, वह लोग इनसे अच्छी-खासी रकम वसूलते हैं। जिसके चलते नगर पालिका को हर माह हजारों रुपये का चूना लग रहा है।

यहां हर मंगलवार को घंटों जाम लगता है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इधर से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। -सोनू देवी, विजय नगर
-
जब मैदान में दुकानें लगाने का ठेका उठा है तो वहां लगनी चाहिए। सड़क पर दुकान लगने से राहगीरों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है। पालिका को ध्यान देना चाहिए। -मणि शर्मा, शांती नगर

मामला संज्ञान में नहीं है। पालिकाकर्मियों को भेजकर दिखवाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। -रामनयन, एसडीएम प्रभारी ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें