कस्बा जलेसर में चोरी के बाद दुकान दिखाता युवक। संवाद
जलेसर। आगरा चौराहे के पास बुधवार रात चोरों ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला भैरो बगीची निवासी नैतिक भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि उनकी आगरा चौराहे पर गल्ले और परचून की दुकान है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला गायब था और शटर थोड़ा उठा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद, करीब 10 हजार रुपये की रेजगारी, दो डायरियां, एक कैलकुलेटर, जूट की बोरी और अन्य सामान गायब था।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
घटना की जांच के लिए टीम लगा दी गई है। आगरा चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर