फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 25 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पवित्र श्रावण मास का पहला सोमवार शिवभक्तों के नाम रहा। सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक करने को लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। वहीं बम भोले के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। दर्जनों स्थानों पर फल, मिष्ठान आदि भंडारों का आयोजन किया गया। शाम को पूजा अर्चना एवं आरती में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से शिवालयाें में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। मंदिरों पर शिव भक्तों की लाइन दिखाई दी। हाथों में पूजा थाल, दूध मिश्रित जल लिए महिलाएं पुरुष मंदिरों की ओर जाते दिखे। नौकरपेशा लोग अलख सुबह मंदिरों में पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ श्री कैलाश महादेव मंदिर, इंद्रपुरी शिवमंदिर, अरुणा नगर शिवमंदिर, शांति नगर दुर्गा मंदिर, सर्वोदय शिव परिवार मंदिर आदि में भक्तों का तांता रहा। भोले बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। शिव भक्त युवतियों एवं महिला-पुरुषों ने उपवास कर भोले बाबा की आराधना की।
बेलपत्र, धतूरा आदि की मांग चरम पर रही। सुबह टहलने वाले अधिकांश लोगों के हाथों में बेलपत्र, फूल एवं धतूरे दिखाई दिए।

फल हुए महंगे
पर्व का असर फल बाजार में भी दिखाई दिया। तीस से चालीस रुपये दर्जन बिकने वाले केले सोमवार को 50-60 रुपये तक पहुंच गए। इतना ही नहीं आम और नाशपाती भी डेढ़ गुने दामों पर बिके ।
विज्ञापन


कैलाश मंदिर पर फल प्रसाद भंडारा
सोमवार को शहर के प्रमुख कैलाश महादेव मंदिर पर प्रसाद एवं रेलवे रोड स्थित स्टेशन तिराहे पर भंडारों का आयोजन किया गया। इनमें कुल्फी, मेवा, मिष्ठान, छप्पन भोग, फल आदि के भंडारे प्रमुख हैं। शिवकृपा से अभिभूत आधा दर्जन शिक्षकों ने पहले सोमवार को मंदिर पर आने वाले हजारों शिवभक्तों को फल प्रसाद का वितरण कर आशीर्वाद लिया। आयोजकों में अनुपम दुबे, आलोक शर्मा, कुमार विद्रोह राघवन, सुजीत सक्सेना, अजीत पालीवाल, सुधाकर शर्मा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें