फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान से पैदा होता है आगे बढ़ने का जज्बा: साहू

Mon, 25 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
सम्मान से पैदा होता है आगे बढ़ने का जज्बा: साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रजनंदन रमा देवी शैक्षणिक सहायता ट्रस्ट ने मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बजरंग दल के संरक्षक कौशल किशोर साहू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। समाज सेवी हर्षलता अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में 30 छात्राओं के लिए पूरे वर्ष की फीस उपलब्ध कराई गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उर्तीण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज एवं सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को भी पुरस्कृत किया गया। श्रवण कुमार अग्रवाल, हरचरन लाल गर्ग, सुधीर कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें