फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में योग के बारे में दी जानकारी

Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मोटापा प्रबंधन के दस दिवसीय शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई द्वारा शुरू किए गए मोटापा प्रबंधन के दस दिवसीय शिविर में नौवें दिन बड़ी संख्या में लोग योग शिविर में पहुंचे। शिविर में लोगों ने पहुंचकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया और योग की बारीकियां जानी। 
विज्ञापन

जिला प्रभारी जेसी चतुर्वेदी ने कहा कि भाग दौड़ भरी जिदंगी में हम अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते, जबकि खान-पीन बहुत बिगड़ा हुआ है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक जीवन में योग क्रियाओं को शामिल करें। अपने रोगों के हिसाब से योग क्रियाओं की जानकारी रखें और उनको अपनाकर योग क्रियाओं से रोगों को दूर भगाएं। गंगा देवी धर्मशाला में चल रहे मोटापा प्रबंधन शिविर में उन्होंने मोटापा को कम करने के लिए लोगों को वीस आसन, प्राणायाम, त्रिकोणासन, कोणासन, पाद हस्तासन, एवं ताड़ासनों, चक्की चलाने का अभ्यास कराया। लेट कर किए जाने वाले आसन मकरासन, उत्तानपादासन, पाद वृत्तासन, भुंजगासन कराया। इस दौरान जयप्रकाश अग्रवाल, राकेश शर्मा, विकास साहू, विकास अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सपना यादव, सुमन गुप्ता, शशि गुप्ता, सुनीता राजपूत, नीतू माहेश्वरी, विनय राज पन्नू, राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें