फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम शोभयात्रा

Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
परशुराम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मुख्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह शोभयात्रा का स्वागत किया और भगवान परशुराम की आरती उतारी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने शोभयात्रा का शुभांरभ बड़ी होली परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की आरती उतारकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आदर्श हैं। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। सांय के समय मुख्य रथ में भगवान परशुराम की प्रतिमा को विराजमान किया गया। तत्पश्चात शोभयात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के अलावा विष्णु, मां दुर्गा, हनुमान सहित, मयूर नृत्य व अन्य देवी देवताओं की दर्जनों झांकियां शामिल थीं। शोभयात्रा बड़ी होली, जय-जयराम मोहल्ला, सोरों गेट सहावर गेट, बिलराम गेट सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरन सीबी द्विवेदी, गौरीशंकर शर्मा, डॉ. अखिलेश गौड़,  डॉ. नवीन गौड़, राममोहन दुबे, रामअवतार शर्मा, अनिल मिश्रा, ज्ञान तिवारी, धर्मेन्द्र शर्मा, दुर्गेश दुबे, अनिल उपाध्याय, जेसी चतुर्वेदी, अनिल उपाध्याय, सुरेश चंद्र शर्मा, गोविंद राम, सर्वेश दुबे, जयशंकर दुबे, सर्वेश मिश्रा, गोविंद दुबे, विवेक वशिष्ठ, माधव दुबे, ईशु शर्मा, आशु पचौरी, कपिल दुबे, यश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान समाज के लोगों ने सांसद सतीश गौतम का स्वागत किया। 

बजरंग दल ने लगाई शीतल जल प्याऊ
कासगंज(ब्यूरो)। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की शोभायात्रा मार्ग पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कासगंज ने सोरों गेट पर महाआरती व प्याऊ का आयोजन किया। इस मौके पर बजरंग दल के संरक्षक कौशल साहू, नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल, नरेश मित्तल, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, दीपक चोला, ललित मोहन, कमल सक्सेना, प्रशांत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, अनुराग बिंदल, सुरेश मिश्रा, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें