फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 211 फीट की कांवड़ लाकर मारहरा के शिवभक्तों ने रचा इतिहास

Mon, 29 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा में 211 फीट लंबी कांवड़ लाते भक्त। संवादमारहरा में 211 फीट लंबी कांवड़ लाते भक्त। संवादम - फोटो : मारहरा में 211 फीट लंबी कांवड़ लाते भक्त।
विज्ञापन
एटा। मारहरा के शिवभक्तों ने सोमवार को इतिहास रचा। सोरों के लहरा घाट से 211 फीट लंबी कांवड़ लाकर यहां नदरई रोड स्थित भारती शिव मंदिर पर भोलेनाथ को अर्पित की। इस कार्य में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

मारहरा कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों ने इस बार 211 फीट लंबी कांवड़ तैयार की थी। सोमवार की सुबह 5 बजे श्रद्धालु लहरा गंगा घाट पहुंचे। वहां कांवड़ को सजाकर पूजन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से उठाकर कांवड़िये मारहरा की ओर निकले। विशाल कांवड़ में 12 ज्योतिर्लिंग और 11 मंदिर सजाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। लहरा से निकलते ही सोरों पर कांवड़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारियों ने कांवड़ियों को जलपान कराया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगरिया, कासगंज, नदरई से मिरहची होते हुई कांवड़ यात्रा ने मारहरा कस्बा में प्रवेश किया।
मिरहची अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर कस्बे के शिवभक्तों ने स्वागत किया। बड़ा बाजार, पिदौरा अड्डा, हनुमान चौक, हैदरी चौक आदि मोहल्लों में भ्रमण करते हुए विशाल कांवड़ माता मंगला काली मंदिर होते हुई नदरई रोड के गांव कुबातगंज स्थित भारती शिव मंदिर पर लाई गई। यहां शिवभक्तों ने भगवान शंकर का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों की सेवा को लगाया शिविर
एटा। अवागढ़ क्षेत्र के गांव लालपुर में श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। समिति के सचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्य प्रताप सिंह सूरज ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के ठहरने के साथ ही डॉक्टर, दवाएं, फल, व्रत का सामान और सब्जी-पूड़ी का भंडारा प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। परेशान कावड़ यात्रियों को गंतव्य तक अपने वाहनों से पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यालय प्रभारी गपेंद्र सिंह जादौन गप्पू, वीपी सिंह, सोनू चौहान, अतुल सिंह, अमन, मोनू शर्मा, राघव प्रताप सिंह आदि व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। संवाद
-
मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
जलेसर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र से कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह और पुलिसकर्मियों व मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई। संजू रजा, शालू कुरैशी, इस्तफाक कुरैशी, जीशान कुरैशी, बाबू कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
-
कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक
एटा। सकीट कस्बा के मोहल्ला शेखपुरा, मुख्य बाजार, मोहल्ला खरा, मोहल्ला पीपल टोला सहित ग्राम डूंगरपुर, नगला पंछी, नगला टिकुरिया आदि जगहों के श्रद्धालु लहरा घाट, कछला घाट से कांवड़ भरकर लाए। सोमवार को भक्तों ने कांवड़ तरा वाले महादेव मंदिर, कुल्ला चौराहा स्थिति शिव मंदिर, हनुमान मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में अर्पित कर जलाभिषेक किया। बाजार स्थित शनिदेव मंदिर के पुजारी राम वर्मा, टीटू वर्मा, अमन चक, अश्वनी, राहुल कुमार आदि कछला घाट से झूला कांवड़ में गंगाजल लाए। यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें