एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी एक महिला पति के साथ दवा लेकर लौटी। कोतवाली देहात क्षेत्र में जिरसमी नहर पुल के पास ऑटो से उतरकर पति-पत्नी ने सब्जी खरीदी। जब तक पति कुछ समझ पाता, पत्नी सब्जी सहित नहर में कूद गई।
मरथरा चौकी प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी रंजीता अपने पति जगतपाल के साथ आगरा से दवा लेकर लौट रही थी। एटा से यह लोग एक ऑटो में बैठकर गांव आ रहे थे। रास्ते में जिरसमी नहर पुल के पास पति-पत्नी उतरकर सब्जी खरीदने लगे। सब्जी लेने के बाद पति पैसे देने लगा, तब तक महिला सब्जी सहित नहर पुल के ऊपर आई और पानी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय व अन्य गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। संवाद