फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: स्कूल में शिक्षामित्र के पति ने दिव्यांग प्रधानाध्यापक को पीटा, गिरेबान पकड़कर घसीटा, कपड़े फटे

Tue, 13 Dec 2022 04:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़ित प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पीड़ित प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव कवार स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पति ने दिव्यांग प्रधानाध्यापक को पीट दिया। घटना सोमवार को हुई। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि उन्हें गिरेबान पकड़कर घसीटा गया। इससे उनके कपड़े तक फट गए। दिव्यांग होने की वजह से वह अपना बचाव नहीं कर सके। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में विभागीय टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। शिक्षामित्र अंजली अनुपस्थित पाईं गईं। उनका एक सप्ताह का मानदेय विभाग की ओर से काटा गया। सोमवार को विद्यालय में निपुण परीक्षा होनी थी। इसके लिए शिक्षामित्र को कॉल करके बुलाया। 

गिरेबान पकड़कर घसीटा 

आरोप है कि इसी बात से खफा शिक्षामित्र का पति यतेंद्र सिंह आया और आते ही अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गिरेबान पकड़कर विद्यालय के बाहर तक घसीटते हुए ले गया। इसकी वजह से कपड़े फट गए। आरोप है कि यतेंद्र सिंह का ससुर पूर्व प्रधान रहा है और यह लोग काफी दबंग हैं। धमकी दी गई है, जिसकी वजह से पीड़ित दहशत में है। 

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शिक्षामित्र का आरोप है कि शुक्रवार को न पहुंचने पर प्रधानाध्यापक द्वारा कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसे लेकर पति विद्यालय गए थे। प्रधानाध्यापक ने उनसे भी अभद्रता की। जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें