सोरों क्षेत्र के चंडौस में एक शिक्षामित्र की सदमे से मौत हो गई। जबकि धरने पर बैठी एक महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रेम सिंह निवासी चंडौस शिक्षामित्र के पद से समायोजित होने के बाद गंजडुंडवारा के गनेशपुर पर शिक्षक के पद पर तैनात था। वह पहले से बीमार चल रहा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद से वह सदमे में रहने लगा। उसने उसी दिन से अन्न जल भी त्याग दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। गुरुवार को अचानक उसे हृदयाघात हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शिक्षा मित्र की मौत की सूचना जब धरने पर बैठे शिक्षामित्रों को हुई तो उनमे रोष फैल गया। धरने के दौरान ही शिक्षामित्र विनय यादव निवासी बरेला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।