फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों का पूजन

Thu, 17 Sep 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विश्वकर्मा जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। आईटीआई एवं अन्य कारखानों में मशीनों का पूजन कर समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

कारखाना संचालकों एवं मेकेनिकों के पर्व का असर गुरुवार औद्योगिक क्षेत्र में दिखाई दिया। इस दिन यहां काम का माहौल नहीं था। वरन मशीनों के देवता का आव्हान हो रहा था। सुबह से ही पूजा अर्चना की तैयारियां थीं। संचालकों ने मैकेनिक-श्रमिकों व अन्य स्टाफ के साथ मशीनों का पूजन कर इन्हें उपहार एवं मिठाइयां बांटीं। कई स्थानों पर भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी मशीनों का पूजन कर सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की गई। कारोबारी आलोक जैन ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर अन्य वर्षों की भांति कारखाने में पूजन किया गया। रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में भी औजारों आदि का पूजन किया गया। इस मौके पर एआरएम संजीव कुमार यादव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें