ग्राम नगला अब्दाल स्थित मां शीतला देवी के मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक लगने वाले भव्य मेले का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। मंदिर परिसर में हवन, पूजन और अर्चना की।
मेले में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सबसे अधिक रोमंाच बच्चों में था। मनोरंजन के साधनों में चरख, झूला, नाव झूला, छोटा सर्कस आदि का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय एवं दूर दराज से पहुंचने वाली महिलाएं मेले में लगे मीना बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। मंदिर परिसर में लगे वटवृक्ष पर श्रद्धालु अपनी-अपनी मनौतियां मानकर धागा बांध रहे हैं। मेला कमेटी के सदस्य रनवीर सिंह, ब्रजराज दास पुजारी, बबलू गौर, संजीव भोले, रामवीर सिंह, रमेश सिंह चौहान, पूर्व प्रधान वीरेश यादव, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।