भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति का द्वितीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डा. अरुण के आवास पर शुरू हुआ। शुभारंभ के दौरान नवनिवार्चित प्रधानों का सम्मान किया गया।
पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष जेसी चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं से ही देश की नींव मजबूत होती है और अब पंचायत चुनाव में अधिकतर गांवों की कमान युवा प्रधानों के हाथ में है। नवनिर्वाचित प्रधानों को चाहिए कि वह अपनी युवा शक्ति को गांव के विकास में लगाएं।
भारत स्वाभिमान न्यास प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि कहा कि देश की शक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है। योग शिक्षक तैयार के लिए युवाओं को विभिन्न योग क्रियाओं में पारंगत किया जा रहा है। एक माह में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में योग शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है। नवनिर्वाचित प्रधानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. वीडी राणा, अशोक कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, हरी सिंह, डा. अरूण कुमार, सपना यादव, संजय पुण्ढीर आदि मौजूद रहे।