फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 02 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सरकारी कार्यालयों के अलावा सामाजिक संगठनों व कालेजों में ध्वजारोहण हुआ, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दौर चला। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों ने गांधी जयंती पर सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का सभी से आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने की और संचालन प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतिभा सक्सेना ने किया। इस मौके पर राजवद्र्धन विसारिया एड., अपर सिविल जज स्वदेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज उपाध्याय, अपर जिला जज हीरालाल आदि लोग मौजूद थे।
नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संतराम, अवर अभियंता भीष्म सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, कर अधीक्षक सोबरन सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित अगापे स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने स्कूल में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूल की निर्देशक भावुक सक्सैना, प्रधानाचार्य निगहत परवीन, भूमिका सक्सेना, नीतू गुप्ता, रामलता, ज्योति, प्रिया, शबनम, नेहा, देवेंद्र यादव, अशोक कुमार, विपिन जैन, आकाश जैन, सरिता, नीलम आदि लोग मौजूद थे।
बीपीएस पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला थाना निरीक्षक सुमलता जैन ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने घंटाघर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान का वितरण किया गया। वहीं गोष्ठी में गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, डॉ. शीलेंद्र गौड़, अरूणेश कुमार गुप्ता, भगवान स्वरूप प्रजापति, दिनेश यादव, राजीव शास्त्री, भूदेव मिश्रा, नूतन तौमर, अजीत सिंह, राजेंद्र यादव, विजेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद थे।
बीएसए कार्यालय पर स्काउटर्स एवं गाइडस ने गांधी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान स्काउट अध्यापकों द्वारा श्रमदान किया गया। इस मौके पर बीएसए एसएस यादव, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव, बीईओ ओमप्रकाश अकेला, बृजराज सिंह, रंजना सिंह, कांती देवी, जिला स्काउट शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव, साधना सक्सेना, सुनील कुमार, विनोद कुमार, महाराज सिंह, रामसिंह, अशोक सर्किल, कांता प्रसाद, विवेक कुमार कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद थे।
अरूणानगर स्थित श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज में भी गांधी शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान कालेज के निदेशक डॉ. रामनिवास यादव व प्रधानाचार्य ने दोनों ही महापुरुषों के चित्र पर मार्ल्यापण किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गांधी जयंती पर चला सफाई अभियान
एटा। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिले में सामाजिक संगठनों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्ण भारतोयद सहयोग समिति व युवा एकता जागरूक समिति के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मेधाव्रत शास्त्री, अवनीश यादव, आकाश यादव, उदय यादव, विनय यादव, अर्पित, शिवा, विशाल, रिंकू, शिवेंद्र, विजय यादव, विवेक, आकाश ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।
ग्राम पंचायत भगीपुर में भी सफाई अभियान चला। इस मौके पर प्रधान हेमलता लोधी, सुशील कुमार लोधी, रमन देवी, चरनदेवी, चतुरी सिंह, सरोजदेवी, लीलाधर, मनोज आदि लोग मौजूद थे।
इसके अलावा कलक्ट्रेट पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने एक मानव श्रंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान जन कल्याण आवासीय विद्यालय, ज्ञान सरोवर, ग्लोबल एकेडमी, आरएस सेंट्रल स्कूल, असीसी कांन्वेट स्कूल, एवं आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अशोक कुमार, जोगेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें