फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में फीरोजाबाद का दबदबा

Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे एटा
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को फीरोजाबाद का दबदबा रहा। वहीं ब्रज प्रांत ने ताला चाबी प्रतियोगिता में नया रिकार्ड कायम किया।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार की रात को प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला ने दीप प्रज्वजलित कर किया। इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे 22 जिलों के 650 स्वयंसेवकों की बैठक हुई। उन्हें प्रशिक्षण वर्ग और आगे  योजना के बारे में बताया गया। रविवार की सुबह योग के बाद गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में ताला चाबी प्रतियोगिता हुई। इसमें अलीगढ़  और फीरोजाबाद  विजयी रहे। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत की टीम ने उत्तर तमिलनाडु विभाग के 32 सेकेंड के रिकार्ड को ध्वस्त कर 30 सेकेंड में ताला खोलने का रिकार्ड बनाया। वहीं एक मिनट छह सेकेंड में दो बार ताला खोल और बंद कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। गण समता प्रतियोगिता में वृंदावन प्रथम, फीरोजाबाद द्वितीय और कासगंज, आगरा महानगर ने तृतीय स्थान पाया। दंड प्रतियोगिता में फीरोजाबाद के भगवान सिंह, महेश, गौरव और आगरा महानगर के मनमोहन और अमित ने शुद्ध प्रयोग किए। मौके पर ब्रज प्रांत शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप कुमार,संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख अनिल ओख, सह प्रांत प्रचारक मुनीश कुमार, राजपाल, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें