फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बंबा में बह रही थी ऐसी वस्तु, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश; पुलिस ने निकाला...देखने वालों की जुटी भीड़

Wed, 21 Aug 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक कटा हुआ हाथ बंबा में बह रहा था। लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
UP News: बंबा में बह रही थी ऐसी वस्तु, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को एक कटा हुआ हाथ बंबा के पानी में बहता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाथ को बंबा से निकलवाकर देखा तो उस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ है। घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र में उड़ेरी के बंबा की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे जानकारी मिली कि गांव उड़ेरी के बंबा में एक कटा हुआ हाथ बहता जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाथ को बंबे से बाहर निकलवाया। हाथ के ऊपर गायत्री मंत्र लिखा हुआ है। ऐसा लगता है कि कहीं दूर से बहकर आया है। आसपास कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। 

इसके बाद उसको मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आसपास के थानों व जिलों में फोटो व सूचना भेज दी गई है। हाथ की हालत देखकर ऐसा लगता है कि दो से तीन दिन पहले काटा गया हो। थाना स्तर से टीम भी बनाकर पता लगाने के लिए लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें