फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेड़ के विवाद में किया गंभीर घायल, नहीं लिखी गई रिपोर्ट

Mon, 09 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव खकरई में 3 सितंबर को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। अलीगढ़ जाकर इलाज कराना पड़ा, लेकिन ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रामवीर और उसके परिवारीजन मेड़ काटने को लेकर पिता सुम्मेर सिंह से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटने लगे। मैं बचाने पहुंचा तो मुझे भी पीटा। बाद में हम लोगों ने थाने जाकर तहरीर देते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। गंभीर चोटें होने की वजह से वहां से एटा मेडिकल कॉलेज और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिता के एक पैर में फ्रैक्चर और दो पसली टूट गईं हैं, सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं।
उन्होंने बताया कि इलाज कराने के बाद जब रविवार को थाने गया तो पता चला कि अभी तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई है। वीरेंद्र ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर प्रार्थनापत्र दिया। मारहरा थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि नए कानून के अनुसार कुछ मामलों में जांच करके अभियोग पंजीकृत करना सुनिश्चित किया गया है। इस मामले में भी जांच चल रही है जिसके पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें