श्रीराम बाल भारती विद्यालय में मिशन शक्ति को लेकर शपथ लेती महिलाएं ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई व माध्यमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिला शिक्षकों को नारी सशक्तीकरण के उत्थान की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन विषयक मुद्दों पर जागरूकता के लिए परिचर्चा की। प्रधानाचार्य सतीश बाबू द्विवेदी, मिशन शक्ति की मुख्य प्रभारी सपना यादव, स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. मंजू यादव, डॉ. सीमा यादव आदि मौजूद रहीं।
श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज में महिला शिक्षकों ने बालिकाओं को शपथ दिलाई। निर्मला, ज्योति, शालिनी जादौन आदि मौजूद रहीं।