फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण कराने की मांग

Sun, 06 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी विध्वंस की बरसी पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को  सौंपा। मस्जिद के फिर से निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हाशिम खान ने कहा कि आज से 23 साल पहले बाबरी मस्जिद की शहादत की गई। इस मामले के जो भी आरोपी हैं उनको तत्काल गिरफ्तार करके उनके विरुद्व कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके विध्वंस में शामिल रहे आरएसएस, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, शिव सेना, हिंदू महासभा, बीजेपी आदि संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। परिसर में अवैध तरीके से रखी रामलला की मूर्ति को तत्काल हटाकर नमाज पढ़ने की अनुमति प्रदान दी जाए। इस दौरान तौकीर खान, महताव खान, तस्लीम खान, रिहान खान, बदरुल खान, एमआर खान, आफताब खान, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें