बाबरी विध्वंस की बरसी पर हिदूंवादियों ने शौर्य दिवस मनाया। संगठन से जुड़े लोगों ने जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए। धार्मिक आयोजनों के अलावा दीपोत्सव हुए।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हुलका मंदिर पर शाखा का आयोजन किया। जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को शाखा के संबंध में जानकारी दी। हुल्का माता की आरती भी उतारी गई। शाम के समय वारहद्वारी हनुमान मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी जताई।
इस दौरान बाल कल्याण समिति के मंत्री कौशल साहू, विहिप जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वृथरे, जिला सह मंत्री जुगेंद्र लोधी, बजरंग दल नगर संयोजक आकाश सिंघल, पूरन कुशवह, मनोज लोधी, देवेश यादव, संतोष यादव, कमल सक्सेना, विनय राजपूत, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया।