फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
मृतक अरुण फाइल फोटो । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात कार ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। आगरा रोड स्थित एक मॉल में अरुण कुमार (20) निवासी गांव डांडा थाना रिजोर प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम ड्यूटी के बाद करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से घर आ रहा था। शिकोहाबाद रोड स्थित पीएल गार्डन के पास पीछे से अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी डीएस मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें