फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर होगी अभेद सुरक्षा

Thu, 12 Jan 2017 11:52 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 नामांकन स्थल पर इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा होगी। कक्ष तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी, प्रस्तावकों को त्रिस्तरीय सुरक्षा से गुजरना होगा। डीएम, एसएसपी और निर्वाचन से जुड़े अफसरों ने नामांकन की अभेद सुरक्षा का खाका खींचा है।
विज्ञापन

नामांकन 17 जनवरी से है। एसएसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि इसकी सुरक्षा का खाका तैयार हो चुका है। कलक्ट्रेट जाने वाले वाले तीनों रास्तों पर बैरिकेडिंग होगी। प्रत्याशियों को वाहन लाने की इजाजत नहीं होगी। कचहरी तिराहा, डीएम आवास और एसएसपी कार्यालय के समीप बैरीकेटिंग लगेगी। महिला उम्मीदवारों के लिए चेकिंग कक्ष बनेगा। वहां महिला सुरक्षा कर्मियों की डयूटी लगेगी। मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जाएगी। आरओ (रिटर्निंग ऑफीसर) कक्ष में आरओ और उम्मीदवार, प्रस्तावकों के बीच नेट बैरिकेडिंग कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभूनाथ ने बताया कि किसी भी सूरत पर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
एटीएम कैश वैन पर प्रशासन की नजर

चुनाव आयोग ने एटीएम कैश वैन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि एटीएम के लिए कैश ले जाने वाले वाहनों पर बैंक कैश के जरूरी दस्तावेज होने के साथ कर्मचारियों के पास आईकार्ड होना जरुरी है। आशंका है कि प्राइवेट वाहन प्रत्याशियों का कैश पहुंचाने के लिए एटीएम कैश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन



सफाई कर्मी करेंगे वोट डालने की गुजारिश
। निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत, नगर पालिका और पंचायती राज विभाग को मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है। नगर पालिका के ईओ संतराम सरोज ने सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान घर-घर जाकर लोगों से वोट डालने की अपील करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मतदाता जागरूकता के लिए पालिका एक फरवरी का कैंडल मार्च भी निकालेगा।


चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर रिपोर्ट के आदेश
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा विभाग के क्लर्क डीपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि क्लर्क को एनआईसी में चुनाव संबंधी कार्याें की ड्यूटी के लिए बीएसए को तत्काल प्रभाव से भेजने को कहा गया था, लेकिन वह चुनाव डयूटी पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें