चहरी रोड पर चल रहा सीवर लाइन का कार्य- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर में सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण सड़कें, गलियां खुदी पड़ी हैं। सड़क में गड्ढों के कारण लोगों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ती धूल व्यापारियों को चैन की सांस लेने नहीं दे रही है। यह धूल दुकानों को चौपट किए हुए है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है वहीं राह निकलना दूभर हो गया है। वहीं सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
तीन इंटर कनेक्ट पंपिंग स्टेशन बनेंगे
जल निगम के अधिशासी अधिकारी एएस भाटिया ने बताया कि सीवर लाइन के लिए तीन इंटर कनेक्ट पपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मेहता पार्क, विक्टोरिया पार्क और महिला थाने के पीछे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। हालांकि महिला थाने के पीछे की जगह अभी निश्चित नहीं हुई है।
दो चरणों का काम पूरा
अधिशासी अधिकारी भाटिया के मुताबिक परियोजना के तहत पहले चरण में 92 करोड़ की लागत के साथ जीटी रोड, अलीगंज रोड, आवास विकास, घंटाघर, शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड के मोहल्ले पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण में लगभग 46 करोड़ रुपये के खर्च के साथ लाइन डाली जा चुकी है। जिसमें सिविल लाइंस, गांधी मार्केट, आगरा रोड के क्षेत्रों में 3624 परिवारों को सीवर कनेक्शन दिए गए हैं।
तीसरे चरण में जुड़ेंगे 15645 हजार मकान
तीसरे चरण में 57 किमी लाइन डाली जाएगी। नगर के रेलवे रोड, शांतिनगर, ठंडी सड़क, कटरा मोहल्लाए शृंगार नगर, निधौली रोड के 15645 परिवार जुड़ेंगे।