फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के निर्माण में ठेकेदार कर रहे मनमानी

विज्ञापन
मोहल्ला नेहरू नगर में सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सीवर पाइप लाइन निर्माण का कार्य मोहल्लों में चल रहा है। ठेकेदारों की मनमानी की वजह से मोहल्लावासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिगम के अधिकारी भी ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर के नेहरू नगर, नगला भजा मोहल्ले में इन दिनों सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लों में सीवर पाइप लाइन डालने की वजह से गलियां खोदी पड़ी हैं। ठेकेदार एक गली में पाइप लाइन बिछाते हैं तो दूसरी खोदी हुई छोड़ देते हैं। बारिश के बाद तो गलियां नरक बन गई हैं। आलम यह है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं नेहरू नगर की मुख्य गली भी खोदी पड़ी है लेकिन ठेकेदार इसकी मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

गलियां चारों तरफ खोद कर डाल दी हैं। चैंबर बनाने के बाद भी गलियों की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।
उजागर सिंह, नेहरू नगर
एक गली में चैंबर आधे बनाते हैं और दूसरी गली की खोदाई कर देते हैं जिससे निकलने में दिक्कत होती है।
मदन कुमार, नेहरू नगर
सीवर लाइन पड़ने के बाद गलियों की इंटरलॉकिंग करा रहे हैं। अगर ठेकेदार ऐसा नहीं कर रहे हैं तो मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेंगे।
एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें