अलीगंज क्षेत्र में टैंट हाउस की दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
अलीगंज। भूमि संबंधी मामलों को लेकर एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मंगलवार को लेखपालों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए दाखिल-खारिज, कुरेबंदी और पैमाइश के मामलों पर चर्चा करते हुए पारदर्शिता से काम करने की हिदायत दी।
बैठक में एसडीएम ने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित लेखपालों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया है। धारा-24 के तहत होने वाली पैमाइश के लंबित मामलों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर काार्रवाई की चेतावनी दी है। लेखपालों से मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। कहा कि देहात क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका ईमानदारी से निस्तारण करना राजस्वकर्मियों का दायित्व है। एसडीएम ने छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने को कहा।