फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में 63 स्कूलों के छात्रों ने की शिरकत

Fri, 06 Nov 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 63 स्कूलों के छात्रों ने शिरकत की। प्रदर्शनी के अंत में 20 बेहतर मॉडल बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 20 बेहतर मॉडल बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का लक्ष्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। बोले, नन्हें वैज्ञानिकों के उत्साह ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रधानाचार्य डा. दिनेश वशिष्ठ ने प्रस्तुत मॉडल्स की सराहना की।  
प्रदर्शनी में शामिल 60 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन मनोज कुमार तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य डॅा. विनीता तिवारी, डा. रामनिवास यादव, दयानंद श्रीवास्तव, डीसी रनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें