फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्लाइमेट एक्सप्रेस पहुंची कासगंज सिटी

Sun, 19 Mar 2017 12:00 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
साइंस क्लाइमेट एक्सप्रेस को देखते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यावरण परिवर्तन एवं जैव विविधता व अन्य विषयों पर आधारित साइंस क्लामेट एक्सप्रेस शनिवार की सुबह कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इस एक्सप्रेस ट्रेन में जलवायु परिवर्तन जैव विविधता के बारे में मॉडलों के माध्यम से जानकारियां दी गईं। बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व आम लोगों ने ट्रेन में पहुंचकर जानकारी ली। यह ट्रेन 20 मार्च तक यहां रहेगी।
विज्ञापन

साइंस क्लाइमेट एक्सप्रेस अक्तूबर 2007 से पूरे देश में भ्रमण कर रही है। अब तक यह ट्रेन 142000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 455 स्थानों पर प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी है। अब तक 1.56 करोड़ लोग विज्ञान एक्सप्रेस में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं। इस साइंस एक्सप्रेस के माध्यम से पर्यावरण जैव विविधता और उसके संरक्षण के लिए जानकारी दी जा रही है। बिगड़ते जलवायु चक्र के कारण और निवारण के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई है। इस ट्रेन प्रदर्शनी के प्रबंधक नितिन कुमार ने बताया है कि विज्ञान, गणित, सौर ऊर्जा आदि की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई है। लोगों को बिगड़ते पर्यावरण पर पड़ रहे ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को भी विस्तार से बताया गया है। जलवायु को मानव जीवन कैसे प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह भी कोचों के माध्यम से दिखाई गई है। कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वेस्ट मैटेरियल को रिसाइक्लिंग कर कैसे उपयोगी बनाया जाए। इस बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें