फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधूरे मानकों से दौड़ रहे स्कूली वाहन, संचालकों को नोटिस

Sun, 03 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर सहायक संंभागीय परिवहन कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। डाटा फीडिंग में 172 स्कूली वाहनों के परमिट की वैधता खत्म पाए जाने पर स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। 11 वाहनों को अधूरे दस्तावेजों पर सीज किया गया है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व आगरा, कासगंज और अन्य जनपदों में स्कूली वाहनों से गिरकर बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे। इसको लेकर परिवहन मंत्रालय की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत स्कूली वाहनों का डाटा आनलाइन फीड करने के निर्देश स्कूल संचालकों को दिए गए। इसमें सामने आया कि 172 स्कूली वाहनों की वैधता समाप्त हो चुकी है। 11 वाहनों के प्रदूषण, परमिट आदि दस्तावेज अधूरे मिले। एआरटीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे स्कूल संचालकों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें