फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बच्चों के स्कूल खोलने पर चुनावी अटकलें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक विद्यालय खोलने के आदेश को लोग विधान परिषद चुनावों से जोड़कर भी देख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सरकार अगस्त, सितंबर तक चुनाव के मूड में है।
विज्ञापन

अप्रैल में प्रस्तावित विधान परिषद चुनाव लॉकडाउन के चलते टल गए। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने पर मई माह से यह पद रिक्त हैं। इस बार का चुनाव पूर्व चुनावों से इसलिए भी भिन्न है क्योंकि इस बार जिले से तीन प्रत्याशी चुनावी समर में उतरने का ऐलान कर चुके हैं।
इनमें शिक्षक विधायक के लिए जहां भाजपा की ओर से डॉ. दिनेश वशिष्ठ एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से गुमान सिंह यादव आमने-सामने हैं। वहीं स्नातक क्षेत्र से डॉ. नंदलाल यादव चुनावी समर में हैं।
विज्ञापन

तिथि निर्धारित करना चुनाव आयोग का काम
प्रधानाचार्य एवं प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ का कहना है कि चुुनाव की तिथि निर्धारित करना चुनाव आयोग का काम है। नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसके बाद 35 दिनों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
एक नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा
शिक्षक नेता एवं प्रत्याशी गुमान सिंह यादव का कहना है कि चुनाव आयोग को हर हाल में एक नवंबर से पूर्व चुनाव संपन्न कराना होगा। नहीं तो वर्तमान मतदाता सूची निरस्त हो जाएगी। उनके अनुसार वर्तमान मतदाता सूची एक नवंबर 2019 की अर्हता के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें