फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में बंद मिला नगला धनी स्कूल, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को बीएसए के औचक निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, गंदे परिसर एवं कायाकल्प के अधूरे काम को लेकर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लाक के प्रा एवं उप्रावि यूसुफपुर उर्फ नगला धनी औचक निरीक्षण के समय बंद मिला। जबकि विद्यालय में कायाकल्प का काम जारी था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रा एवं उप्रावि बहादुरगढ़ में स्टाफ तो मौजूद था लेकिन परिसर की सफाई, पौधरोपण एवं कायाकल्प का काम शुरू नहीं कराने पर जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

निधौली कलां ब्लाक के प्रावि नगला किसी में प्रधानाध्यापक तो उपस्थित थे लेकिन शिक्षिका रिचा यादव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थीं। नोटिस जारी किया गया। इसी ब्लाक के कमसान स्थित उप्रावि एवं प्रावि में निरीक्षण के समय पूरा स्टाफ मौजूद था। कायाकल्प का काम भी जारी था। गुणवत्तापरक कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें