फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी की हादसे में मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी की सोमवार की शाम करीब पांच बजे हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा आगरा से बाइक पर आते समय हुआ। मुख्य आरक्षी कासगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

थाना मिरहची एटा-कासगंज मार्ग पर स्थित गांव सिरसा टिप्पू के पास बाइक सवार मुख्य आरक्षी अमीपाल सिंह (45) पुत्र अनोखे लाल निवासी झावर थाना व जिला कासगंज अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने अमीपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि अमीपाल सिंह आगरा के थाना पिहनाट में हेड मोर्रिर के पद पर तैनात थे। सोमवार को पांच दिन की छुट्टी लेकर गांव आ रहा थे। हादसे की खबर पर देर शाम तक परिजन कासगंज से एटा पहुंच गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। घायल महिला अभी कुछ बता नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें