फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर के निर्माण में किया जा रहा पीला ईंट का प्रयोग

विज्ञापन
एमआरएफ के निर्माण को राखी पिला ईट ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पीला ईंट का प्रयोग हो रहा है। इसके चलते सभासदों ने इस पर अपना विरोध जताया है। यहां गीले, सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से जीटी रोड स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के पीछे मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यहां पालिका क्षेत्र में घरों से निकलने वाले गीले-सूखे कूड़े का निस्तारण कर खाद तैयार की जाएगी। इसके निर्माण के दौरान पालिका की तरफ से पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।
वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुरजीत सिंह भी एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पीला ईंट का प्रयोग होते हुए देखा। पीला ईंट का प्रयोग होने की वजह से सभासद भी इसका विरोध कर रहे हैं। सभासदों का कहना है कि नगर पालिका के सारे काम पीला ईंट से किए जा रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के निर्माण संबंधी सभी कार्य पीला ईंट से किए जा रहे हैं। इस संबंध कोई भी अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इससे तो लगता है जैसे सभी की इसमें मिलीभगत है।
- शाइस्ता बेगम, सभासद वार्ड 5
----------------
नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर निर्माण में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका के अधिकारी पीला ईंट से काम कराकर पैसे का गबन कर रहे हैं। शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है।
- रियाज अहमद, सभासद वार्ड 18
नगर पालिका द्वारा पुराने एआरटीओ कार्यालय के समीप एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत मिली है। जेई और संबंधित ठेकेदार से पीला ईंट हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें