मृतक जितेंद्र फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी एक युवक सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं सदर एसडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम ने लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
गांव बारथर निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राम नारायण मंगलवार की रात आठ बजे किसी कार्य से गांव के बाहर दुकान पर आया था। इस दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने आगरा-एटा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना एसडीएम सदर अबुल कलाम को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और परिजनों का समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं देर रात युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
एक घंटे तक लगा रहा जाम, यातायात हुआ बाधित
युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने आगरा-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगे रहने से यातायात बाधित हो गया। वाहनों की दोनों तरफ लंबी- लंबी कतारें लग गईं। वहीं कोतवाली देहात के एसएसआई एनडी तिवारी ने बताया युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाया दिया था। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध रहा। वह एसडीएम ने मौके पर पहुंच जाम को खुलवाया।