एटा। जनपद में कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। जिले में ऐसे 16 शिक्षक हैं जो मुख्य विषय और पाठ्य सामग्री क्रियाओं के रूप में पार्ट और फुल टाइम कार्यरत हैं। शासन के निर्देशानुसार ऐसे शिक्षकों के संविदा का नवीनीकरण नहीं होगा, जिससे इनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
जनपद में कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात 16 शिक्षक हैं जो मुख्य विषय और और पाठ्य सहगामी क्रियाओं के रूप में पार्ट और फुल टाइम कार्यरत हैं। शासन के निर्देशानुसार ऐसे शिक्षकों के संविदा का नवीनीकरण हो पाना मुश्किल है। यहां 8 कस्तूरबा विद्यालयों में मुख्य विषयों के पार्ट टाइम शिक्षक और पाठ्य सहगामी विषयों के फुल टाइम शिक्षक कार्यरत हैं, जिनका शासन के निर्देशानुसार नवीनीकरण नहीं होगा। पूरे प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की कुल संख्या 1781 है।