एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन जी के निर्देशन में महिला थाना कैंपस के नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को एक परिवार को टूटने से बचाया। दोनों परिवारों को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।पहला परिवार धर्मवीर सिंह पुत्र ओम दत्त वर्मा निवासी कटीकंठ कस्बा व थाना अवागढ़ और प्रभा देवी पुत्री राजकुमार निवासी मोहनपुरा कस्बा व थाना कासगंज और दूसरा परिवार पिंकी पत्नी मोहर सिंह निवासी यादव नगर थाना कोतवाली नगर व अवधेश पुत्र हवलदार निवासी मोहकमपुर थाना जैथरा आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसमें प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, प्रीति शर्मा, विनेश चौधरी, रजनी रानी, पूजा, रिचा यादव आदि लोग मौजूद रहे।
भूमि विवाद में मुख्यमंत्री से शिकायत
सकीट। कस्बे के मोहल्ला खरा की रामबेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में कहा है कि औंछा मार्ग पर उनकी तीन दुकानें हैं। इन दुकानों पर रामगोपाल, रमेश चंद्र अपनी दुकान बताते हुए किराएदारों से किराया देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने कहा स्थानीय प्रशासन पर कई बार शिकायत किए जाने पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरोपित रामगोपाल शर्मा ने कहा तीनों दुकानें उनकी 40 साल पुरानी हैं, जिसके उनके पास दस्तावेज भी हैं। लेखपाल रमेश प्रसाद ने कहा पैमाइश के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।