फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

Sun, 27 Dec 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रसेन जागृति महिला समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति द्वारा आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटक आयोजित किया। नाटक की प्रस्तुति को मौजूद लोगों ने जमकर सराहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। समाज के सभी लोगों ने सामूहिक रूप से अग्रध्वज का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष नीता तायल, सचिव रीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, सचिव पूनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल को कार्यभार सौंपा और बधाई दी। नवीन अध्यक्ष ने सेवा भावी कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। समिति की सदस्याओं ने जब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर ड्रामा प्रस्तुत किया तो सदन में मौजूद सभी लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए। काफी देर तक लोग ताली बजाकर ड्रामा प्रस्तुत कर रही महिलाओं की हौसलाअफजाई करते रहे। कार्यक्रम में सभी ने बेटी को बचाने एवं भ्रूण हत्या को रोकने का संकल्प लिया कार्यक्रम में बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अवनीश अग्रवाल ने समिति के सेवाभावी कार्यों को सराहा और इन कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आव्हान किया। अनुराधा एवं नीलम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूनम, रीता अग्रवाल, प्रीती तायल, नीता बंसल, शिवानी, डौली, अर्चना गर्ग, अलका, योगिता, मीनू अग्रवाल, मीनू बंसल, पारूल, नीतू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें