स्वर्णपुरी कालोनी में रहने वाले 22 वर्षीय सत्यम सक्सेना यूं तो महेंद्रा कंपनी में सेल्स रीजनल मैनेजर और बीफार्मा स्टूडेंटस हैं, लेकिन उनकी लेखन, गायन, अभिनय की प्रतिभा ने उन्हें बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री दिलाई है। सत्यम सक्सेना की एलबम विगत 26 जनवरी को पांच लाव सांग के साथ रिलीज हुई और गूगल पर अभी तक बीस हजार से अधिक लोग सर्च कर चुके हैं। एक एलबम रिलीज होने के बाद सत्यम को कई और नए प्रोजेक्ट के ऑफर मिले हैं।
स्वर्णपुरी निवासी सत्यम सक्सेना के पिता स्वर्गीय संजय सक्सेना कासगंज रोड स्थित हिंस्तुस्तान लीवर में काम करते थे। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले सत्यम सक्सेना के टेलेंट ने छह महीने पहले उस वक्त उड़ान भरी जब उन्होंने ईमेल से खुद के लिखे आठ गाने बॉलीवुड के जानेमाने म्यूजिक कंपोजर हेमंत मिश्रा को भेजे। फिर क्या था हेमंत मिश्रा ने उन्हे फोन पर संपर्क कर पांच गाने सिलेक्ट होने की सूचना देकर मुंबई बुला लिया। जिस वक्त उनकी बॉलीवुड में सिंगर के रुप में एंट्री हो रही थी उस वक्त सत्यम इंदौर से बी फार्मा कर रहे थे, लेकिन बॉलीवुड से ऑफर मिलते ही उन्होंने मुंबई में सबसे पहले महेंद्रा कंपनी में रीजनल सेल्स मैनेजर की नौकरी खोज ली। मुंबई पहुंच कर सत्यम सक्सेना के टेलेंट को पहचान कर हेमंत मिश्रा ने राफ्ता एलबम बनाने का ऑफर दिया तो सत्यम के हौसले को पंख लग गए। सत्यम ने एलबम के लिए गाने लिखने के अलावा अभिनय भी किया है। पांच लव सांग से बनी एलबम को गूगल पर अभी तक बीस हजार से अधिक लोग सर्च कर चुके हैं। सत्यम ने बताया कि पहला एलबम मार्केट में आने के बाद उन्हे बॉलीवुड से कई म्यूजिक कंपनियों के ऑफर मिले हैं। सत्यम सक्सेना की सफलता से मां रंजना सक्सेना, भाई शुभम, बहन शिवांगी सक्सेना काफी खुश हैं।