फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता बदलते ही बदल गया तहसील दिवस का अंदाज

Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
तहसील दिवस में समस्याएं सुनते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सुबह 10 बजे, तहसील सभागार, डीएम विजय किरन आनंद का काफिला मंगलवार को तहसील सदर में पहुंचा। सारे अधिकारी फाइलें लेकर सभागार की ओर दौड़ पड़े। एक-एक शिकायत को सुनकर उस पर रिमार्क किया और संबंधित विभाग के अधिकारी को पूरा करने के लिए थमा दी। पिछले तहसील दिवस की शिकायतों का हाल जाना, तो 43 प्रार्थना पत्रों को पेंडिंग देख तीन दिन में निपटाने के लिए कहा।  
डीएम ने तहसील दिवस में 67 शिकायतें सुनीं। जिसमें महज तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील में 250-300 प्रार्थनापत्र होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में शिकायत रजिस्टर उपलब्ध रहना चाहिए। तहसील दिवस में कांशीराम कालोनी निवासी शशीकांत ने रिक्शा दिलाने की डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत रिक्शा उपलब्ध कराने को कहा। रामई निवासी सत्यवीर सिंह ने भूमि की पैमाईश की शिकायत की, जिसपर तहसीलदार को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खकरई में राशन दुकान की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक सरिता और लेखपाल दुर्गपाल  को खानापूर्ति करने पर कड़ी फटकार लगाई।  
विज्ञापन

तहसील दिवस के दौरान सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम सदर संजीव कुमार, पीडी आरके गौतम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एलडीएम, डीएचओ, सीवीओ, समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ अमर बहादुर, तहसीलदार रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। अलीगंज में एडीएम महेश चन्द्र शर्मा, एसडीएम रवीप्रकाश श्रीवास्तव ने कुल 11 प्रार्थनापत्रों में से एक का निस्तारण किया गया। जलेसर में एसडीएम मोहम्मद आवेश की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 20 शिकायतें आईं।  डीएम ने निर्देश दिए जिले में राशन दुकानों का अटैचमेंट खत्म होगा। राशन वितरण में कोताही बरतने पर संबंधित दुकानदार और पूर्ति निरीक्षक को भी नहीं वख्शा जायेगा। अप्रैल में चिन्हित की गई 43 दुकानों पर पाइंट आफ सेल मशीन के तहत राशन वितरण किया जाएगा।

तहसील दिवस में पहुंचे मात्र 24 फरियादी, 2 का निस्तारण
चुनावों में लगी आचार संहिता के हटने के बाद पहला तहसील दिवस आयोजित हुआ। पटियाली में अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना। 24 में से दो का निस्तारण किया।
विज्ञापन

एडीएम राकेश कुमार ने कहा बताया तहसील दिवस में16 राजस्व, 5 पुलिस व 3 अन्य से संबंधित समस्याएं थी। जिनमें से 2 का मोके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ श्रीनिवास मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सहावर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने आठ प्रार्थनापत्र पर चर्चा की। जिसमें 3 राजस्व, 1 पुलिस, 1 स्वास्थय से संबंधित एंव 3 अन्य से संबंधित रहीं। उन्होंने शीघ्र निस्तारण की आदेश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सबीह हैदर, तहसीलदार शिव सिंह, नायब तहसीलदार मौजीलाल सहित सभी तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें