फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्था में बैठ गए रोजगार सेवक

Mon, 02 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अर्धनग्न अवस्था में बैठ गए रोजगार सेवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने गए। जब डीएम ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया, तो एसोसिएशन के समर्थन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।  
विज्ञापन

गुस्साए ग्राम रोजगार सेवक और कांग्रेस कार्यकर्ता कपड़े उतार कर अर्धनग्न अवस्था में डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। माहौल गरमाता देख डीएम अजय कुमार यादव ने कार्यालय से बाहर निकल कर ग्राम रोजगार सेवकों का ज्ञापन लिया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण नहीं होने पर प्रदेश भर के रोजगार सेवकों ने कलम बंद हड़ताल कर लखनऊ में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जय सिंह यादव, संजय यादव, इंद्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार, शैलेष कुमार, दिनेश यादव, अनिल सोलंकी, संदीप कुमार, भगवान स्वरुप, अनार सिंह, अजय किशोर, सुधीर कुमार, हरेंद्र सिंह, नीरज, अशोक कुमार, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें