देवोत्थान से शुरू हो रहे सहालग के लिए शहर के बाजार सज गए हैं, लेकिन 500-1000 रुपये के नोट बंद होने से बुधवार को कपड़ा और ज्वैलरी बाजार से रौनक गायब दिखाई दी। ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग पहले से होने के कारण रौनक बढ़ गई है। जबकि हलवाई, विवाह मंडप की बुकिंग महीनों पहले हो फुल चुकी है। सोमवार को शादी से पहले भुगतान को लेकर समस्या दिखाई दी।
शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी है। इसके साथ ही विवाह समारोह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। शादी वाले परिवारों में डांस की तैयारी रिहर्सल के साथ हो रही है। इसके चलते एलीट क्लास में बड़े शहरों से कोरियोग्राफर बुलाकर ग्रुप और एकल डांस की कला सीख रहे हैं। ताकि शादी समारोह में रंग जमाया जा सके।
देवोत्थान पर हलवाई, बैंड और आतिशबाजी वालों की बल्ले हो गई है, लेकिन 500-1000 के नोट बंद होने से कुछ मायूसी भी है। आधा पेमेंट एडवांस ले चुके लोग बुधवार को पूरा भुगतान लेने के लिए चक्कर लगाते दिखे।
कोलकाता, जोधपुर की डिजाइनर साड़ियों की मांग
दुल्हन अब लाल महरूम नहीं बल्कि इंडो-वेस्टर्न लहंगे या गाउन में जयमाला करेंगी। नए ट्रेंड की पहचान बॉडी चेन के रुप में है। इस फैशन में दुल्हन मल्टीकलर लहंगे या गाउन के साथ सिर से पांव तक (टीका, ईयर रिंग, नोज पिन, बेंगल्स, रिंग, घेरा) उसी कलर की ज्वैलरी पसंद कर रही हैं। महिलाओं को शादी समारोह के लिए कोलकाता और जोधपुर की डिजाइनर साड़ियां पसंद आ रही हैं। दुकानदार रंजीत वार्ष्णेय की माने तो दुल्हन की बॉडी चेन की कीमत 15 से 45 हजार रुपये तक है। वहीं दूल्हे की शादी के लिए पटियाला सूट पहली पसंद बने हैं। इसके अलावा दूल्हे मल्टीकलर में पटियाला पजामे के साथ कुर्ता, उसके ऊपर ब्लेजर और जयपुरी जूती की डिमांड कर रहे हैं।
दूल्हे जोधपरी सूट और चुन्नी की पगड़ी के अलावा मल्टीकलर शेरवानी और मोती की लंबी माला पसंद कर रहे हैं। जेंटस पॉर्लर के जावेद सलमानी ने कहा दूल्हे अपने लुक से मैच करते बाल सेट करा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर स्पेशलिस्ट मेघा जैन ने कहा दुल्हन बॉडी चेन ज्वेलरी के साथ हेयर के साथ बड़ा दिखने वाला आर्टिफिशियल जूड़े की डिमांड कर रही हैं।
प्री ब्राइडल शूट के लिए जाएंगे दिल्ली
शहर के एलीट क्लास में प्री ब्राइडल शूट का ट्रेंड दिख रहा है। दुल्हन अपने होने वाले जीवन साथी संग दिल्ली, आगरा जाकर आकर्षक लोकेशन पर यादगार पल कैमरे में कैद करा रही हैं। सेंडिड फोटोग्राफर मनीष शर्मा।