फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ा सुरक्षा खाका तैयार करने के निर्देश

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ककोड़ा का मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासगंज के गंगा तीरे ककोड़ा का मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मेला स्थल का भ्रमण करके सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रखने के खाका को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मेला परिसर में धीरे-धीरे तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं।
विज्ञापन

मेला स्थल पर खेल-तमाशे, मिठाई, चाट सहित अन्य बड़ी दुकानें, मीना बाजार की दुकानें पहुंचने लगी हैं। इस दौरा मेले में सुरक्षा पर कड़ी निगाह रखने के लिए वाच टावर भी लगने शुरू हो गये हैं। ककोड़ा मेले में गांवों में पसंद किए जाने वाले मिट्टी के चूल्हे खूब विकते हैं। कादरवाड़ी और आसपास ग्रामीण प्रवास के दौरान चूल्हे पर खाना भी खाना बनाते हैं। उनके लिये मेला मे चूल्हा और ईंधन भी मिलता है। चूल्हा बनाने बाली सवाना ने वताया कि पिछले वर्ष मेला मे 25 से 30 रुपये तक का चूल्हा बिका था।
नहीं देना होगा टोल
कासगंज(ब्यूरो)। मेला ककोड़ा के लिये श्रद्धालुओं को मेला मे जाने के लिये के लिये टोल टैक्स देना होता था। यह टैक्स जिला पंचायत बदायूं के द्वारा लिया जाता था। इस बार सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं के वाहन से कोई टोल की वसूली न करने के निर्देश दिए हैं।इससे श्रद्धालुओं को टोल की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें