फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सराफा कारोबारी का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवा सराफा एसोसिएशन की बैठक शनिवार को घंटाघर स्थित राज कांपलेक्स में हुई। बैठक में एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन

युवा कमेटी के अध्यक्ष जीतू सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार से सराफा कारोबारी हर दिन एक्साइज ड्यूटी को हटाने और दो लाख से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार द्वारा अपना निर्णय वापस नहीं लिया जा रहा है। महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी तो हम सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे। ओमप्रकाश, हरिओम वर्मा, विवेक कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह, अमर सिंह, प्रताप सिंह, भारत सिंह, बालकराम, विपिन, राजकुमार वर्मा, कुलदीप, मुकेश, राकेश, श्याम वर्मा, किशनपाल सिंह, देव रिशी बुंदेला, जगदीश प्रसाद समेत अनेक सराफा व्यापारी बैठक में शिरकत करने पहुचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें