फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने देखे और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें: राजवीर

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
महेश नवमी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में विजेता बच्चों को एवं समाज के मेधावी, बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजवीर साहू ने कहा कि मेधावी सपने देंखे, और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। उनके सपनों को साकार करने में समाज के गणमान्य लोगों व अपने अभिभावक को पूरा सहयोग लें। समाज के अध्यक्ष राकेश बिड़ला ने कहा कि समाज के बुजुर्ग एक पेड़ की तरह होते है, जिस प्रकार धूप में पेड़ की शीतल छांव में आराम मिलता है, उसी प्रकार जब हम किसी दिक्कत में होते है तो बुजुर्ग ही हमारा मार्गदर्शन कर हमें सही राह दिखाते है। समाज के मंच से दर्जन भर से अधिक बुजुर्गो को तुलसी की माला, गीता व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं समाज के हाईस्कूल, इंटर के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। सप्ताह भर चले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों व कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक गोपाल माहेश्वरी, महामंत्री संजीव पल्तानी, संजय धूपड़, अखिलेश माहेश्वरी, प्रभात मालमानी, बीना धूपड़, अल्का शक्ची, बीना धूपड़, शेष चंद्र कावरा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मंजुल, नवीन सक्सैना ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें