फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की दीवार ढहाई, आक्रोश

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद ने कादरगंज रोड स्थित तालाब के समीप माता रानी मंदिर की दीवार को ढहा दिया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कादरगंज रोड पर माता रानी का मंदिर है। इसके समीप ही एक तालाब है। तालाब की जगह पर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों जब नगर पालिका इस जगह से कब्जा हटाने के लिए पहुंची तब भी विवाद हुआ। लोगों ने इसे मंदिर की जगह बताते हुए विरोध प्रकट किया। इस जगह पर मंगलवार को दीवार का निर्माण कर लिया गया। बुधवार को एडीएम बालमंयक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राधेेमोहन भारद्वाज, उप जिलाधिकाीर परवेज अहमद, सीओ अमृतलाल, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, अधिशाषी अधिकारी निहाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में मंदिर की दीवार को ढहा दिया गया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। एडीएम ने कहा कि मंदिर अपने स्थान पर ही रहेगा और तालाब की जगह पर किसी को कब्जा नही करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मंदिर के आस-पास साफ सफाई कराके तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। जिससे मंदिर की स्वच्छता व पवित्रता बनी रहें। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कथित तालाब भूमि पर पड़े मलबे को वहां से हटवा दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश का कहना है कि मंदिर की संपत्ति पर केवल मंदिर का अधिकार है। इस पर अगर प्रशासन कब्जा करता है तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें