मिरहची के मुख्य मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : ETAH
मिरहची(एटा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सरकार की नीतियों के खिलाफ कस्बा में प्रदर्शन किया। रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा नेता कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में पैदल मार्च किया।
युवाओं को रोजगार दो, व्यापारी उत्पीड़न नहीं सहेंगे, किसान हुआ कर्जदार के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी न देना पड़े। इसके लिए संविदा पर रखा जा रहा है। इसका पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। इस मौके पर भुवनेश यादव, अवधेश कुमार, भूरे यादव, विकास कुमार, अनुज यादव, रवी, ललीत यादव, अजय, सन्दीप, अतुल, नितिस यादव, भानू, सोनू, गोविंद कुमार, दिलीप आदि रहे।