फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्षों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय घेरा

Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी कार्यालय घेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम सिरावली निवासी क्षेत्रपाल की हत्या के आरोप में फंसे सपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और विक्रम यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पर डेरा डाल दिया। ट्रैक्ट्रर ट्राली भरकर पहुंचे ग्रामीणों के धरना पर बैठते ही पुलिस के भी पसीने छूट गए। धरना से हटाने की कोशिश कर रहे सीओ और इंस्पेक्टर को खूब खरी-खरी सुनाई। पीड़ित ने आत्मदाह तक की चेतावनी दी है। एसपी ने आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले में बयान दर्ज कराने के आदेश दिए तब जाकर ग्रामीण वहां से हटे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का नाम शनिवार को एसपी को दिए ज्ञापन में बतौर साजिशकर्ता के रूप में शामिल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व सिरावली गांव में क्षेत्रपाल की हत्या कर शव कुएं में डाल दिया था। क्षेत्रपाल के पुत्र सुबोध कुमार ने पिता की हत्या के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और उनके पुत्र सुनील कुमार, विमल एवं हिमांशु को नामजद किया था। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुस्साए ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर एसपी कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इतनी तादात में ग्रामीणों को धरने पर देखकर सीओ सबीह हैदर व कोतवाली पुलिस निरीक्षक को पुलिस बल के साथ बुला लिया गया। सीओ व इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से वार्ता की तो ग्रामीणों ने खरी-खरी सुना डाली। सुबोध कुमार ने एसपी को ज्ञापन दिया। उसने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही। समाजवादी पार्टी के दूसरे पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नाम का उल्लेख करते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की। सुबोध ने ज्ञापन में कहा कि उसके पिता की हत्या में विक्र म यादव की भी साजिश है। वे एक अन्य जानलेवा हमले के मामले में लगातार फैसले का दबाव बनाते आए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल के परिवार से चल रही पुरानी रंजिश का हवाला भी दिया। एसपी ने इस पूरे मामले में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने सोरों पुलिस को क्षेत्रपाल हत्याकांड के मामले में बयान दर्ज कर विवेचना कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद ही ग्रामीण धरने से उठे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें